फ़ोटो रिकवरी के लिए 4 सबसे अच्छे एप्प्स!
कई बार हमारे स्मार्टफोन से हमारी पसंद की फोटो गलती से डिलीट हो जाती है। और कई बार ऐसा भी होता है कि जाने अनजाने में बच्चों से जरूरी वीडियो और फोटोस डिलीट हो जाते हैं। एक बार डाटा डिलीट हो जाने के बाद उसे वापस लाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है।
#4-गूगल फोटोज का करें इस्तेमाल :-
आज हम टेकपंती आपको इसी समस्या से निजात पाने के लिए बेहद आसान तरीका बताने वाले हैं। वैसे तो आपको प्ले स्टोर पर आपको ढेर सारी ऐप्स मिल जायेंगी। लेकिन हमने आपले लिए कुछ चुनिंदा ऐप्स को खोज निकाला है। जिसकी मदद से बिना ज्यादा
समय गंवाये फोटो को रिकवर कर सकते हैं।
#1-रेस्टोर इमेज (सुपर इजी)-
इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए आपको न तो फोन को रूट करने की जरूरत है और न ही डेटा रिस्टोर करने की। ऐप की मदद से आप तुरंत डिलीट फोटो को रिस्टोर कर सकते हैं।
#2-डंपस्टर :-
ऐप की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक फोटो और वीडियो के लिए रिकवर करना है। डिलीट कंटेंट को एप बहुत कम समय में रिकवर करता है।
#3-डिस्कडिगर फ़ोटो रिकवरी :-
ऐप की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसका बिना फोन को रूट किए कंटेंट को रिकवर करना है। हालांकि रूट न करने पर वो परिणाम आपको शायद न देखने को मिलें जो रूट करने के बाद मिलेगा। इस ऐप को 1 करोड़ से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। ऐप को 1,83,000 हजार से ज्यादा यूजर्स ने 4.2 रेटिंग रिव्यू दिया है।





Comments
Post a Comment