Truecaller से अपने नंबर और नाम को कैसे हटाएँ ?
ट्रूकॉलर को दुनियाभर में करोड़ो लोग इस्तेमाल करते हैं। और आपने भी शायद इसका इस्तेमाल किया ही होगा। अगर नहीं किया है तो हम आपको इस बारे में जानकारी देते हैं। जब भी कोई अनजान नंबर से आपको फोन करता है तो ट्रूकॉलर ऐप आपको उस यूज़र की पहचान बता देता है। ट्रूकॉलर सभी यूज़र के स्मार्टफोन के एड्रेस बुक के जरिए कॉन्टेक्ट डिटेल तैयार करता है। हो सकता है कि आपने इस ऐप को कभी इस्तेमाल ना किया हो लेकिन फिर भी आपका नंबर व नाम ट्रूकॉलर के डेटाबेस में मौज़ूद हो। क्योंकि हो सकता है इससे पहले आपका नंबर कोई और इस्तेमाल कर रहा हो और उसने ट्रूकॉलर पर अपना डेटाबेस स्टोर किया हो। हर किसी को यह नहीं पता, लेकिन ट्रूकॉलर ऐप कुछ फिक्स्ड लाइन फोन के पते को भी बताता है। अगर किसी ऑफिस एड्रेस से कोई टेलीमार्केटर और स्पैम कॉल आया हो तो दिक्कत की बात नहीं। लेकिन आप कभी नहीं चाहोगे कि किसी शख्स को आपके घर का पता मालूम हो जाए, वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि आप उसने कॉल किया। सच है कि ट्रूकॉलर सार्वजनिक डेटा स्टोर से ही यह जानकारी हासिल करता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किसी शख्स को आपको लैंडलाइन नंबर पता हो। इसके अलावा वे स...